IndiaOpinionWorld

Priyanka Gandhi : मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश पर कुर्बान हुआ, इंदिराजी ने जंग में अपना सोना देश को दिया : प्रियंका गांधी

मोदी की टिप्पणी पर प्रियंका का जोरदार पलटवार

खबर: अलका घोडेला (नई दिल्ली)
संपादन: प्रमोद भांडारकर

Priyanka Gandhi : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि मेरी मां (सोनिया गांधी) का मंगलसूत्र इस देश पर कुर्बान हुआ है और पीएम मोदी कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं का मंगलसूत्र और सोना छीन लेगी। देश में 55 साल तक कांग्रेस की सरकार रही है, किसी ने महिलाओं का सोना और मंगलसूत्र नहीं छीना। इंदिरा गांधी जी ने जंग में अपना सोना देश को दिया था। 

वोट पाने के लिए महिलाओं को डरा रहे हैं मोदी

Priyanka Gandhi कर्नाटक के चित्रदुर्ग और बैंगलोर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी जी मंगलसूत्र का महत्व समझते तो ऐसी अनैतिक बातें नहीं करते। किसान पर कर्ज चढ़ता है तो उसकी पत्नी अपने गहने गिरवी रखती है। घर के बच्चों की शादी होती है तो महिलाएं अपना सोना गिरवी रखती हैं। Priyanka Gandhi नोटबंदी में जब महिलाओं की बचत ले ली गई, तब मोदी जी कहां थे। लॉकडाउन में जब मजदूर पैदल चले, महिलाओं ने अपने गहने गिरवी रखे, तब मोदी जी कहां थे। किसान आंदोलन में सैकड़ों किसान शहीद हो गए, उनकी विधवाओं के मंगलसूत्र के बारे में मोदी जी ने नहीं सोचा। मणिपुर में एक जवान की पत्नी का वस्त्रहरण करके घुमाया गया, तब उसके मंगलसूत्र के बारे में नहीं सोचा। आज वोट पाने के लिए महिलाओं को डरा रहे हैं, मोदी जी को शर्म आनी चाहिए।

नरेंद्र मोदी और भाजपा भ्रष्ट हैं Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi प्रियंका गांधी ने कहा कि यह चुनाव जनता और झूठ की सत्ता के बीच है। जनता कह रही है कि वह बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट से परेशान है। लेकिन अहंकारी सत्ता असली मुद्दों से ध्यान भटकाने, झूठ फैलाने और भड़काने में लगी है। देश की जनता ने तय कर लिया है कि वह भटकाने और भड़काने की राजनीति से छुटकारा पाकर रहेगी। 

इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाले को लेकर फिर से हमला बोलते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आज पूरे देश को पता चल गया है कि नरेंद्र मोदी और भाजपा भ्रष्ट हैं। भाजपा ने इलेक्टोरल बॉन्ड से काले धन को सफेद कर चंदा लिया है।

प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi ने कहा, भाजपा नेता कहते हैं कि हमें बहुमत मिला तो संविधान बदल देंगे। जनता इस बात को गहराई से समझे, आज जनता को जितने भी अधिकार मिले हैं, वे संविधान ने दिए हैं। इसलिए जब भाजपा नेता संविधान बदलने की बात करते हैं तो जनता इनकी बातों को ध्यान से सुने और सोच-समझकर अपना वोट दे।

भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री सिर्फ ध्यान भटकाने में व्यस्त

Priyanka Gandhi कांग्रेस महासचिव ने कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। केंद्र में 30 लाख पद खाली हैं, लेकिन इनको भरा नहीं गया। महंगाई हद से ज्यादा बढ़ गई है लेकिन भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री सिर्फ ध्यान भटकाने में व्यस्त हैं। भाजपा ने जनता से बहुत सारे वादे किए, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया। आज प्रधानमंत्री मोदी देश की सारी संपत्ति गिने चुने लोगों को सौंप रहे हैं। वह किसानों का कर्ज माफ नहीं करते, लेकिन बड़े-बड़े उद्योगपतियों के 16 लाख करोड़ रुपये माफ कर दिए। वहीं जब विपक्ष के नेता जनता के लिए आवाज उठाते हैं, तो उन्हें दबाया जाता है। कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते बंद किए गए, दो-दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डाल दिया गया। विपक्ष के नेताओं के ऊपर छापा मारकर, केस लगाकर उनको कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button