Uncategorized

Election2024 :मोदी सबका साथ-सबका विकास बोलते हैं, लेकिन विकास तो हुआ नहीं, सबका सत्यानाश जरूर हुआ:मल्लिकार्जुन खरगे

खबर: अलका घोडेला (नई दिल्ली)
संपादन: प्रमोद भांडारकर
नई दिल्ली
Election2024 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि लोकसभा का चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस लड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा सबका साथ, सबका विकास बोलते हैं। लेकिन विकास तो हुआ नहीं, सबका सत्यानाश जरूर हुआ है।
Election2024 असम के गुवाहाटी में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चुनावी वादों में से एक को भी पूरा नहीं किया है। देश की जनता बहुत कठिनाई में जीवन गुजार रही है। नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से कई वादे किए थे, जैसे हर साल दो करोड़ नौकरियां दूंगा, विदेशों से काला धन वापस लाऊंगा, सबके खातों में 15 लाख डालूंगा, किसानों की आय दोगुनी होगी, 2022 तक सभी को घर दूंगा। मोदी जी ने सिर्फ झूठ बोला, उन्होंने कोई भी वादा पूरा नहीं किया।

Election2024 भ्रष्टाचार को लेकर मोदी सरकार को घेरते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम एक सुनियोजित लूट है। जो चंदा दे रहा है, सरकार उसे धंधा दे रही है। जो चंदा नहीं दे पा रहे, भाजपा सरकार उन्हें जेल भेज रही है। क्या ये लूट नहीं है। क्या यही इलेक्टोरल बॉन्ड योजना की पारदर्शिता है। मोदी ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग से लोगों को डरा रहे हैं। कांग्रेस बस इतना चाहती है कि लोकतंत्र में एक अच्छा नेता सरकार चलाए। मनमोहन सिंह ने कभी किसी को गलत शब्द नहीं कहा था। लेकिन मोदी बात करते हैं तो इनकी बातों पर कोई विश्वास नहीं करता है, ऐसी इनकी विश्वसनीयता है।
Election2024 खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी। आजादी के लिए भाजपा ने कोई लड़ाई नहीं लड़ी, लेकिन भाजपा देशभक्ति की बातें खूब करती है। भाजपा के मुताबिक तो देश को आजादी ही 2014 में मिली। नरेंद्र मोदी देशभक्ति की बातें तो ऐसा करते हैं, जैसे उनके आगे पंडित जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री जी और इंदिरा गांधी जी कुछ भी नहीं है।
कांग्रेस के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने जो पांच न्याय और 25 गारंटी देने का वादा किया है। ये कांग्रेस जरूर देगी। एक तरफ कांग्रेस न्याय के साथ गारंटी की बात कर रही है। दूसरी तरफ भाजपा लोगों को मिलने वाले न्याय का विरोध कर रही है।


Congress-president-Kharge
लोकसभा का चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button